Site icon Blend News

Stree 2 Box Office Collection Day 4: ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में लगभग 200 करोड़ के पार श्रद्धा कपूर की फिल्म

स्त्री 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड | 15अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा – राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्‍म ने रविवार को रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दी है। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्‍म ने सुपर से भी ऊपर कमाई कर सबके होश उड़ा दिए हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में और जॉन की फिल्म वेदा (Veda) यह दोनों फिल्म स्त्री 2 को कलेक्शन में टक्कर ही नहीं दे पाई हैं

4 दिन में लगभग 200 करोड़ के पार श्रद्धा कपूर की फिल्म…

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि ने 53 दिनों में लगभग इंडिया में 293 करोड़ का कलेक्शन किया था | स्त्री 2 का क्रेज देखकर यह कहना गलत नहीं है कि वह प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड जल्दी तोड़ देगी | स्त्री 2 ने अभी तक ओवरऑल कलेक्शन 420 करोड़ के पार किया है

स्त्री 2′ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह हॉरर-कॉमेडी चार दिनों में ही देश में 190 करोड़ रुपये से अध‍िक और वर्ल्‍डवाइड 265 करोड़ के पार पहुंच गई है। रविवार को वीकेंड पर इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे से अध‍िक कमाई की है। मूवी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस से एक रात पहले 14 अगस्त को मेकर्स ने इसका प्रीमियर(Premier) शो रखा था और थिएटर तभी फुल भर गए थे। सरकटा और स्त्री के बीच की लड़ाई लोगों को बेहद पसंद आ रही है, जो भी थिएटर से बाहर आ रहा है वह मूवी की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा।
शनिवार को मूवी ने लगभग 43.85 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया | रविवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आए है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कलेक्शन डबल हुआ और स्त्री 2 के खाते में सिगल डे पर टोटल 58.2 करोड़ आए।

#Home #trending

Exit mobile version