अगर आप नवरात्रि में हर दिन अपने मंदिर को अलग-अलग तरीके से सजाना चाहते हैं या सुंदर बनाना चाहते है तो इन 4-5 Ideas का use कर सकते हैं।
Mandir Decoration Ideas for Navratri at Home:
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग अपने घरों में मंदिर की सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान देते हैं। हर कोई चाहता है कि उनका मंदिर नवरात्रि के दौरान खास और आकर्षक दिखे। अगर आप भी अपने घर के मंदिर को अलग तरीके से सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ अनोखे और सुंदर सजावट के सुझाव देख सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन से सजावट
1/05
जिस चौकी पर आप मां दुर्गा का दरबार सजा रहे हैं, उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं, जो शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। चौकी पर लाल और पीले रंग के फूलों के साथ-साथ रंग-बिरंगे फूलों का भी प्रयोग कर सकते हैं, ताकि सजावट और भी आकर्षक दिखे। इसके अलावा, पूजा स्थल के दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर वातावरण को पवित्र और शुभ बना सकते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। (Image Credit- Pexels)
लाइट से जगमगा उठेगा मंदिर
2/05
माता रानी का दरबार सजाने के लिए कलर्स वाली लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में ओम और जय माता दी डिजाइन वाली कई एलईडी लाइट्स मिल जाएंगी जिन्हें मंदिर में सजा सकते हैं। (Image Credit- Pexels)
फूल
3/05
मंदिर को सजाने के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों का उपयोग भी कर सकते हैं, जो लंबे समय तक टिकते हैं और आकर्षक दिखते हैं। चौकी के बैकग्राउंड में इन्हें लगाकर एक सुंदर और रंगीन माहौल तैयार किया जा सकता है। ये फूल विभिन्न रंगों और डिज़ाइनों में उपलब्ध होते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार बैकग्राउंड को और भी खास बना सकते हैं, और इससे पूरे मंदिर की सजावट में नयापन आ जाता है।
पत्ते
4/05
चौकी को सजाने के लिए केले और आम के पत्तों का उपयोग एक पारंपरिक और सुंदर तरीका है। आप इन पत्तों से झालर बनाकर घर और मंदिर के दरवाजों पर टांग सकते हैं, जो न केवल सजावट को विशेष बनाता है बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ माना जाता है। पत्तों की यह हरियाली देवी की पूजा में प्रकृति के साथ सामंजस्य को दर्शाती है और वातावरण में शांति व पवित्रता का संचार करती है। (Image Credit- Indian Express )
रंगोली
5/05
नवरात्रि के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। आप रंगोली के पारंपरिक डिज़ाइन में देवी-देवताओं से जुड़े प्रतीक जैसे फूल, पत्तियां, स्वास्तिक या अन्य धार्मिक चिन्हों को शामिल कर सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्री जैसे फूलों की पंखुड़ियां, पत्तियां, आटा, हल्दी, और रंगीन चावल का उपयोग किया जा सकता है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल भी होती है। रंगोली न केवल द्वार की शोभा बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभ और मंगलकारी भी माना जाता है। (Image Credit- Pexels)
#shardiyanavratri shardiya navratri
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
#navratri2024muhurat navratri 2024 muhurat

