नवरात्रि की रात में करें ये काम, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा

नवरात्रि की रात में देवी दुर्गा के सामने शुद्ध घी का चौमुखा दीपक जलाएं और उसमें 4 लौंग डालें।इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

लाल कपड़े में पान के पत्ते और सिक्के बांधकर मां दुर्गा के सामने रखें, फिर उसे तिजोरी में रख दें। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

देवी दुर्गा को केसर की खीर और मिश्री का भोग लगाएं, फिर देवी के सामने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

घर के मुख्य द्वार पर लाल सिंदूर से स्वस्तिक, श्रीं या ॐ का चिन्ह बनाएं, फिर चौमुखी दीपक जलाएं।