Site icon Blend News

बांग्लादेश के जशोरेश्वरी मंदिर से चोरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपहार में दिया गया माँ काली का मुकुट

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, बांग्लादेश के प्रसिद्ध जशोरेश्वरी काली मां के मंदिर से माँ काली का मुकुट चोरी हुआ, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेट स्वरूप दिया था, यह मुकुट जो धार्मिक आस्था और राजनेतिक एकता का प्रतीक था, 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर को भेंट किया गया था और तब से यह मंदिर की सर्वश्रेष्ठ धरोहरों में शामिल था।

मुकुट का महत्व

इस मुकुट को बेहद खूबसूरती से बनाया गया था और इसमें नव रत्न जड़े हुए थे। पीएम मोदी ने इसे मार्च 2021 में बांग्लादेश यात्रा के दौरान जशोरेश्वरी काली मंदिर को भेंट किया था। यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है, जिसे हिंदू परंपरा में अत्यंत पवित्र माना जाता है। पीएम मोदी का यह उपहार भारत और बांग्लादेश के सांस्कृतिक,राजनेतिक और धार्मिक धरोहरों के प्रति सम्मान का प्रतीक था। पर अफसोस!

चोरी की घटना

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर के अधिकारियों से मुकुट के गायब होने की जानकारी प्राप्त की तुरंत ही सुरक्षा कर्मियों को सूचित किया और जांच शुरू करवा दी गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, चोरी प्लानिंग के साथ की गई ऐसा लगता है, और चोरों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कमी का पूरा फायदा उठाया ऐसा लग रहा है । यह स्पष्ट नहीं है कि चोरी किस समय हुई, लेकिन पुजारियों का मानना है कि यह घटना सुबह के समय हुई होगी जब मंदिर में भीड़ कम होती है।

लोगों की प्रतिक्रिया और चिंता

इस चोरी ने मंदिर के भक्तों, धार्मिक नेताओं और स्थानीय समुदाओ में क्रोध और चिंता पैदा कर दी है। यह चोरी सिर्फ एक कीमती वस्तु की नहीं है, बल्कि एक ऐसी धार्मिक वस्तु की है जिसका गहरा आध्यात्मिक, धार्मिक महत्व है। यह मुकुट भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक, राजनेतिक और धार्मिक संबंधों का प्रतीक था, जो सदियों पुरानी परंपराओं को मजबूती से जोड़े था ।

जांच जारी

बांग्लादेश के पुलिस कर्मियों ने जांच का पूरा बादा दिया है और कानूनी हेड और आसपास के क्षेत्रों से जांच जारी है “मुकुट को जब तक ढूंढेंगे की जब तक मिल नही जाता” ऐसा वहा की सरकार का कहना है। देश की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि चोरी का सामान देश से बाहर न ले जाया जा सके। साथ ही, मंदिर की सुरक्षा में और अधिक सुधार किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस चोरी पर चिंता व्यक्त की है, जबकि ढाका में भारतीय उच्चायोग बांग्लादेशी अधिकारियों के संपर्क में है और जांच में मदद की बात कह रही है। यह घटना राजनैतिक दृष्टिकोण से काफी गंभीर है क्योंकि यह मुकुट एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र को दिया गया जो एकता का प्रतीक था।

तीर्थयात्रियों पर प्रभाव

जशोरेश्वरी काली मंदिर में हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं, खासकर प्रमुख त्योहारों के दौरान। कई तीर्थयात्री माँ काली का आशीर्वाद लेने आते हैं, और यह मुकुट उनके लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया था। अब इसके गायब होने से भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव में एक कमी महसूस हो रही है।

सांस्कृतिक हानि

इस मुकुट का आत्मिक मूल्य तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन इसका सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्व और भी बड़ा था। यह भारत और बांग्लादेश के बीच के संबंधों का प्रतीक था, जो सांस्कृतिक धरोहरों के आदान-प्रदान के माध्यम को मजबूत बनाता था। इस तरह की धरोहरों का खो जाना सांस्कृतिक और राजनेतिक संबंध पर काफी प्रभाव डालेगा है।

जांच जारी है और बांग्लादेशी सरकार और भारतीय सरकार इस उम्मीद में हैं कि मुकुट जल्द ही मिल जाएगा। फिलहाल, यह चोरी एक गंभीर याद दिलाती है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मामलो की सुरक्षा, यहां तक कि पूजनीय स्थानों पर भी, कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Exit mobile version